A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में पति करण सिंह ग्रोवर के लिए शेफ बन गईं बिपाशा बसु, देखें ये फोटो

लॉकडाउन में पति करण सिंह ग्रोवर के लिए शेफ बन गईं बिपाशा बसु, देखें ये फोटो

बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई है।

bipasha basu- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @BIPASHABASU बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर

मुंबई: अभिनेत्री बिपाशा बसु ने लॉकडाउन के बीच अपने पति और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के लिए बर्गर और मैंगो मिल्कशेक बनाया है। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन डिश को साझा किया, जो उन्होंने पति करण के लिए बनाए।

तस्वीर में उन्होंने लिखा, "शेफ बोनी डेली का संडे स्पेशल, सोयाबीन और स्वीट पोटाटो बर्गर के साथ मैंगो मिल्कशेक। खुशहाल पति।"

Image Source : Instagramबिपाशा बासु पति करण के लिए बनी शेफ

वहीं करण ने भी इंस्टाग्राम पर डिश के साथ पोज देते हुए तस्वीर साझा की और लिखा "बिपाशा तुम स्वाभाविक हो"।

तस्वीर के साथ करण ने लिखा, "कोई मुझे रोक लो, शुक्रिया माई लव। तुम स्वाभाविक हो और मैं स्वाभाविक तौर पर भाग्यशाली हूं।" इस जोड़े ने हाल ही में अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई। 

Latest Bollywood News