नई दिल्ली: सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान पटौदी आज एक साल के हो गए। तैमूर का जन्मदिन गुरुग्राम में स्थित पटौदी पैलेस में मनाया जा रहा है। तैमूर के जन्मदिन के मौके पर पूरे महल को सजाया गया है। तैमूर इस महल के नए वारिस हैं। इस महल की कीमत इस वक्त 800 करोड़ रुपये है। वहीं भोपाल में मौजूद पटौदी खानदान की पूर्व रियासत की कीमत करीब 5000 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से देखा जाए तो नन्हें तैमूर 5800 करोड़ की शाही प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
सैफ अली खान के तीन बच्चे हैं। पहले दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह से हैं। जबकि तैमूर करीना और सैफ के बेटे हैं।
सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी की मां साजिदा सुल्तान भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खान की बेटी थीं। मंसूर का जन्म भोपाल में ही हुआ था। नवाब हमीदुल्लाह की बड़ी बेटी आबिता सुल्तान बंटवारे के बाद पाकिस्तान चली गईं और सारी संपत्ति साजिदा यानी सैफ की दादी साजिदा के पास आ गई। साजिदा के निधन के बाद भोपाल रियासत की पूरी कमान मंसूर अली खान पटौदी को सौंप दी गई। इस तरह सैफ अली खान इस संपत्ति के उत्तराधिकारी बनें। अब सैफ के बेटे होने के नाते इस रियासत के वारिस तैमूर भी हैं।
happy birthday taimur ali khan, pataudi palace gurugram
गुरुग्राम की अरावली पहाड़ियों के बीच मौजूद पटौदी पैलेस को अब हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है। इसमें 150 कमरे हैं। इस महल को बने हुए 82 साल हो गए हैं। साल 1935 में पटौदी पैलेस का निर्माण हुआ था, इसका निर्माण आटवें नवाब और भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दीकी ने करवाया था। उनके बेटे नवाब पटौदी ने विदेशी आर्किटेक की मदद से इस महल का रिनोवेशन कराया था। साल 2011 में सैफ अली खान की नवाब के रूप में ताजपोशी हुई थी।
happy birthday taimur ali khan, pataudi palace gurugram
इस पैलेस में रंग दे बसंती, वीर जारा, मंगल पांडे जैसी कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।