नई दिल्ली: बॉलीवुड की बॉर्बी डाल कैटरीना कैफ आज 32 बरस की हो गई है और मौके पर उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर उनके लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन भी कर रहे है। बॉलीवुड के तानों खान के साथ काम कर चुकीं कैटरीना का सफर इतना आसान नहीं था। आज कैटरीना की नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में लिया जाता है। गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों में कटरीना कैफ का नाम शामिल है।
आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू करते है:-
1. कटरीना कैफ का जन्म 1983 में हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था। उनका पूरा नाम कटरीना टरकोटे है। लेकिन बाद में उन्होंने अपना सरनेम बदल कर कैफ कर लिया। कैफ उनके पिता का सरनेम है, उन्होंने अपने पिता का सरनेम तो अपना लिया लेकिन उनके पिता और मां दोनों साथ में नही रहते। उनके पिता अमेरिका के एक सफल बिजनेसमैन है।
Latest Bollywood News