हेमा मालिनी 16 अक्टूबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रही है। उन्होंने 'आप की अदालत' में ड्रीमगर्ल इमेज के बारे में बात की।
Hema malini birthday Special
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी 16 अक्टूबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। आज भी अपनी खूबसूरती से वह लोगों का दिल जीत लेती हैं। बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल आज की एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। आप की अदालत में हेमा मालिनी ने बताया था वह कैसे अपनी ड्रीमगर्ल इमेज का सालों से ख्याल रखती आ रही हैं।
इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के शो आप की अदालत में हेमा मालिनी ने अपनी ड्रीमह गर्ल इमेज के पीछे का राज बताया था। हेमा मालिनी ने बताया- मैं एक डांसर हूं और मैं स्टेज परफार्मेंस करती रहती हूं। स्टेज पर परफार्म करने के लिए आपको फिट रहना बेहद जरुरी होता है। खुद को मेंनटेन रखने के लिए मैं अपनी डाइट का ध्यान रखने के साथ योगा और एक्सरसाइज करती हूं।