बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा सायरा बानो ने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। सायरा बाने ने शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'जंगली' में काम किया था। तभी से सायरा बानो स्टार बन गई थीं। 17 साल की उम्र में ही स्टार बन जाने वाली सायरा बानो आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को हुआ था। एक्टिंग से ज्यादा सायरा बानो और दिलीप कुमार की लव स्टोरी ने लोगों का दिल जीत लिया। 22 साल की उम्र में सायरा बानो की 44 साल के दिलीप कुमार से शादी हो गई थी।
सायरा बानो के लिए वर्ष 1964 बेहद खास था। इस साल उनकी 'दूर की आवाज', 'आओ प्यार करें', 'आई मिलन की बेला' और 'अप्रैल फूल' जैसी फिल्मों ने दस्तक दी। इसके बाद से वह इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक कही जाने लगीं। लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही वर्ष 1966 में उन्हें खुद से उम्र में काफी बड़े अभिनेता दिलीप कुमार से शादी कर ली। सायरा उस समय सिर्फ 22 साल की थीं जबकि दिलीप कुमार 44 साल के थे।
Image Source : INSTAGRAMDilip kumar and Saira bano
सायरा बानो और दिलीप कुमार का कोई बच्चा नहीं है। इसके पीछे की वजह का खुलासा खुद दिलीप कुमार ने किया था। दिलीप कुमार ने कुछ वक्त पहले अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस बात का जिक्र करते हुए इसकी वजह भी बताई थी। उन्होंने बताया कि, वर्ष 1972 में सायरा बानो प्रेगनेंट हुई थीं, लेकिन तभी उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की भी परेशानी हो गई। उस समय उनका 8वां महीना चल रहा था। उनके हाई ब्लड प्रेशर की वजह से सर्जरी करना भी संभव नहीं हो पा रहा था और इसी बीच दम घुटने के कारण बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद से ही सायरा दोबारा कभी प्रेगनेंट नहीं हो पाईं। हालांकि इन दोनों का प्यार आज भी वैसा ही बरकरार है जैसा उन दिनों था।
Also Read:
Marjaavaan के पोस्टर में खतरनाक लुक में दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख
कंगना रनौत के बाद आयुष्मान खुराना भी आए प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में, कहा- 'भारतीय नहीं बल्कि ग्लोबल आइकॉन हैं'
Latest Bollywood News