A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जन्मदिन स्पेशल: बचपन में छिपकर सिगरेट पीते पकड़े गए थे संजय दत्त, पिता सुनील दत्त ने कर दी पिटाई

जन्मदिन स्पेशल: बचपन में छिपकर सिगरेट पीते पकड़े गए थे संजय दत्त, पिता सुनील दत्त ने कर दी पिटाई

संजय के बचपन में उनके पिता सुनील दत्त से मिलने प्रोड्यूसर आते रहते थे, वो सिगरेट खत्म करके फेंकते तो संजय वो बची हुई सिगरेट पीने लगते थे।

sanjay dutt- India TV Hindi
sanjay dutt

नई दिल्ली: अभिनेता संजय दत्त आज आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको संजय दत्त से जुड़ी कुछ ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो शायद आपको ना पता हो। संजय दत्त बचपन में बहुत शैतान थे, या यूं कहे बिगड़ा दिल शहजादा। संजय दत्त के पिता सुनील दत्त अपने जमाने के मशहूर हीरो थे। उनके घर बड़े-बड़े निर्देशकों और निर्माताओं का आना जाना लगा रहता था। वो सिगरेट खत्म करके फेंकते तो संजय वो बची हुई सिगरेट पीने लगते थे।

एक बार ऐसे ही कुछ निर्माता संजय के घर आए हुए थे, और हर बार की तरह संजय इस बार भी बेड के नीचे छिपकर सिगरेट पीने लगे। संजय के पिता को लगा बेड के नीचे से धुआं क्यों निकल रहा है, जब उन्होंने झांक कर देखा तो संजय नीचे छिपकर सिगरेट पी रहे थे। पिता ने संजय को बाहर निकाला और जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं इस घटना के बाद संजय दत्त को बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया।

संजय दत्त ने एक और किस्सा सुनाया, एक बार सुनील दत्त कश्मीर में शूटिंग कर रहे थे। संजय उस वक्त छोटे थे, और मम्मी नरगिस से जिद करने लगे कि डैडी सिगरेट पीते हैं तो मैं क्यों नहीं पी सकता? इतने में सुनील दत्त आए और कहा हां पीने दो न इसे सिगरेट और संजय दत्त के हाथ में सिगरेट थमाकर कहा, लो इसका धुआं अंदर लो और नाक से बाहर निकालो। सुनील दत्त को लगा संजय सिगरेट नहीं पी पाएगा और उसे खांसी आ जाएगी। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ, संजय पूरी सिगरेट पी गए। इसके बाद सुनील दत्त को गुस्सा आ गया और फिर से उन्होंने संजय की पिटाई कर दी।

यहां देखिए वीडियो

Latest Bollywood News