Birthday Special: किसी महल से कम नहीं है शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत', देखिए Inside Pictures
Birthday Special: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर देखिए उनके सपनों के महल 'मन्नत' की इनसाइड तस्वीरें...


शाहरुख ने अपना सपना पूरा किया और आज वो इस बंगले पर राज करते हैं। आपको शायद पता ना हो 'मन्नत' में सनी देओल की फिल्म 'नरसिम्हा' के क्लाइमैक्स की शूटिंग हुई थी। यहां पर डेविड धवन ने गोविंदा की फिल्म 'शोला और शबनम' की शूटिंग भी की थी।
शाहरुख खान ने ये बंगला जब खरीदा था उस वक्त इसकी कीमत 13.32 करोड़ रुपये थी। शाहरुख अपने बंगले का नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन बाद में इसे मन्नत के नाम से जाना गया।
शाहरुख के इस बंगले का ढांचा ऐसा जैसा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का ढांचा हो, जो हर ओर से खुलता है ऊपर आसमान की ओर से भी। शाहरुख खान के इस घर में 5 बेडरूम है।