1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 1,2,3….नहीं, इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही जीते 8 अवॉर्ड

1,2,3….नहीं, इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही जीते 8 अवॉर्ड

दिल्ली के जाने-माने हस्तशिल्प निर्यातक राजेश निर्मित फिल्म ब्लू माउंटेंस 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है। बच्चों पर केंद्रित इस फिल्म को फिल्म समारोह में खासा सराहा गया है, और फिल्म निर्माता-निर्देशक को उम्मीद

blue- India TV Hindi
blue

दिल्ली के जाने-माने हस्तशिल्प निर्यातक राजेश निर्मित फिल्म ब्लू माउंटेंस 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है। बच्चों पर केंद्रित इस फिल्म को फिल्म समारोह में खासा सराहा गया है, और फिल्म निर्माता-निर्देशक को उम्मीद है कि फिल्म को आम दर्शक भी उतना ही पसंद करेंगे। फिल्म में ग्रेसी सिंह, रणवीर शौरी, राजपाल यादव और यथार्थ मुख्य भूमिकाओं में हैं। राजेश जैन कहते हैं-"फिल्म को जिस तरह समारोह में पसंद किया गया, उससे हमें यह उम्मीद है कि फिल्म आम दर्शक, खासकर बच्चे बहुत पसंद करेंगे। यह बच्चों को सीख देने वाली फिल्म है यानी इसमें मैसेज है।" फिल्म में गायिका की भूमिका कर रहीं ग्रेसी सिंह कहती है-"आजकल बच्चों पर केंद्रित फिल्म बनती ही कहां हैं। लेकिन ब्लू माउंटेंस न केवल बच्चों की जिंदगी पर केंद्रित है बल्कि एक साफ सुथरी मनोरंजक फिल्म है, जिसमें एक खास मैसेज भी छिपा है।"

निर्देशक सुमन गंगुली की यह पहली फिल्म है, लेकिन फेस्टिवल सर्किट में इस फिल्म ने खासा नाम कमाया है।

फिल्म ने रिलीज से पहले ही 8 अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। आइए नजर डालते हैं फिल्म को कौन-कौन से अवॉर्ड मिले हैं।

1. 19वें अंतराष्ट्रीय चिलड्रन फिल्म उत्सव में बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।

2. चौथे फेस्टिवल मेनशन अवॉर्ड कार्यक्रम में स्पेशल फेस्टिवल मेंशन हासिल किया।

3. शिमला में हुए दूसरे अंतरराष्ट्रीय समारोह में स्पेशल जूरी अवॉर्ड से यह फिल्म सम्मानित हो चुकी है। 

4. नासिक में हुए 8वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड।

5. नासिक में हुए 8वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड भी फिल्म को मिला।

6. हरियाणा में हुए पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म का अवॉर्ड मिला।

7. साथ ही हरियाणा में हुए पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में फिल्म में अभिनय के लिए कलाकार को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है।

8. वहीं हरियाणा में हुए पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बेस्ट एडिटर का अवॉर्ड भी फिल्म ने हासिल किया।

फिल्म “ब्लू माउंटेंस” एक युवा की कहानी है जो रिएलिटी शो के ज़रिए अचानक स्टार बन जाता है और जब विफलता हाथ लगती है तो डिप्रेशन का सामना करना पड़ता है।  फिल्म का म्युज़िक स्वर्गीय आदेश श्रीवास्तव ने दिया है। फिल्म के गाने सुनीधि चौहान, श्रेया घोसाल और शान ने गाये हैं।

 

Latest Bollywood News