1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. घूस मांगे जाने पर भड़के कपिल शर्मा, PM मोदी से किया सवाल- क्या ये अच्छे दिन हैं?

घूस मांगे जाने पर भड़के कपिल शर्मा, PM मोदी से किया सवाल- क्या ये अच्छे दिन हैं?

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कथित तौर पर घूस मांगे जाने की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है।

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कथित तौर पर घूस मांगे जाने की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। कपिल ने ट्वीट कर कहा है कि मुंबई में उनके दफ्तर बनाने के सिलसिले में कागजी कार्रवाई के लिए बीएमसी के अधिकारियों ने 5 लाख रुपये घूस की मांग की है।

कपिल शर्मा ने लिखा, ‘मैं पिछले पांच सालों से 15 करोड़ रुपए इनकम टैक्स भर रहा हूं। लेकिन फिर भी मुझे अपना ऑफिस बनवाने के लिए बीएमसी (बृहन्मुम्बई महानगर पालिका) को पांच लाख रुपए घूस देनी पड़ रही है।’ वहीं दूसरे ट्वीट में कपिल शर्मा ने लिखा, ‘ये हैं आपके अच्छे दिन @narendramodi?’

वहीं बीएमसी अफसरों पर कपिल शर्मा के आरोप पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। फड़नवीस ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने इस मामले में बीएमसी को दोषी अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कपिल शर्मा से इस बारे में तमाम जानकारियां मुहैया कराने का अनुरोध किया है।

35 साल के कपिल शर्मा स्टेंड अप कॉमेडियन हैं। वह इस वक्त ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शो में काम करते हैं। यह शो काफी मशहूर है। वह ‘किस किस को प्यार करूं’ नाम की फिल्म में भी काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News