डेंगू की चपेट में आए धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर हेल्थ को लेकर दी नई जानकारी
डेंगू की चपेट में आए धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर हेल्थ को लेकर दी नई जानकारी
IANS
Published : Oct 11, 2019 05:09 pm IST, Updated : Oct 11, 2019 05:15 pm IST
83 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र को पिछले सप्ताह खार उपनगर के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Dharmendra
मुंबई: डेंगू की चपेट में आए दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र (Dharmendra) ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि वह अब चुस्त-दुरुस्त हैं। 83 वर्षीय अभिनेता को पिछले सप्ताह खार उपनगर के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अपनी सेहत के बारे में ताजा जानकारी देते हुए धर्मेद्र ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "दोस्तों, लखनऊ गया था.. अचानक डेंगू नाम की बेशरम बीमारी ने आ घेरा.. अब जरा आराम है।"
उन्होंने आगे कहा, "आपको प्यार दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं से मैं चुस्त-दुरुस्त हूं।"
धर्मेंद्र ने 'शोले', 'धर्म वीर', 'आंखें', 'यमला पगला दीवाना', 'चुपके चुपके' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।