1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित, मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित, मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Randhir Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 74 साल के अभिनेता की हेल्थ की स्थिति के बारे में जल्द ही बयान जारी किया जाएगा।

अस्पताल के अधिकारियों में डॉ. संतोष शेट्टी ने बताया कि, "अभिनेता रणधीर कपूर कल रात कोविड-19 उपचार के लिए कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उनकी स्थिति स्थिर है।" अधिक जानकारी और 74 साल के अभिनेता की मेडिकल बुलेटिन का इंतजार है।

(रिपोर्ट - जोएता मित्रा)

Latest Bollywood News