A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन बनीं मां, बॉयफ्रेंड और बेटे संग शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन बनीं मां, बॉयफ्रेंड और बेटे संग शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन एक बेटे की मां बन गई हैं, एमी ने बॉयफ्रेंड और बेटे संग तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

bollywood actress Amy Jackson blessed with a baby boy- India TV Hindi
Amy Jackson blessed with a baby boy

Amy Jackson blessed with a baby boy:बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने एक बेटे को जन्म दिया है। एमी ने बेटे और अपने मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ के साथ एक तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। तस्वीर के साथ एमी ने लिखा है- 'हमारा एंजल, दुनिया में आपका स्वागत है एंड्रियास'।

बता दें, एक साल से भी कम समय की डेटिंग के अंदर ही स्काउजाइव्स स्टार जॉर्ज पानायियोटौ ने एमी को प्रपोज कर दिया था। इसके बाद 27 साल की एमी प्रेग्नेंट हुईं और फिर एमी ने जॉर्ज से सगाई कर ली। एमी अक्सर बेबी बंप के साथ तस्वीरें साझा करती रहती थीं। 

 

एमी ने अपने बेटे के पैदा होने से पहले ही उसका जेंडर भी पता कर लिया था, बता दें, विदेशों में बच्चे का जेंडर जानना गैरकानूनी नहीं है। इस घोषणा के बाद एमी ने जेंडर रिवील पार्टी भी रखी थी।

 

बता दें, 31 मार्च को एमी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को बताया था कि वो प्रेगनेंट हैं और उन्होंने जॉर्ज के साथ तस्वीर भी शेयर की थी। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा था- आज मदर्स डे है, और आप लोगों कोये शुभ समाचार देने के लिए इससे अच्छा कोई और दिन नहीं हो सकता है। मैं तुम्हें दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं, यह प्यार बिल्कुल सच्चा है। मैं तुम्हारे आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'

Latest Bollywood News

Related Video