1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐसी मिमिक्री देख कंगना रनौत भी हो जाएंगी इनकी फैन

ऐसी मिमिक्री देख कंगना रनौत भी हो जाएंगी इनकी फैन

कंगना के आवाज और डायलाग्स में पकड़ की बात ही क्या करें, लेकिन हम आपको एक ऐसी लड़की के बारें में बता रहें है जो बिल्कुल कंगना की तरह की मिमिक्री करती है। जिसकी आवाज सुन आप अचभित हो जाएगे कि यह कंगना की आवाज है कि इस लड़की की।

kangana and monika- India TV Hindi
kangana and monika

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उन्हें हिन्दी सिनेमाजगत में एक बेबाक और बोल्ड अदाकारा के रूप में जाना जाता है। वह हमेशा से ही एक बिंदास लड़की रही है। वह जिस किरदार को भी करती है। वह उऩपर फिट बैठ जाता है। 

कंगना उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से है। जिन्हें लगातार 2 साल ढेरो अवार्ड मिले। वह इसलिए मिलें क्योंकि उन्होंने अपनी हर एक फिल्म में ऐसे किरदार निभाएं है। जिन्हें देखकर लोग दातों तले अंगुली दबा लेते है।

कंगना रनौत की फिल्म क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स बिंदास फिल्मों में से एक है। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स फिल्म में कंगना ने डबल रोल निभाए जो कि काफी कठिन थे। लेकिन इस फिल्म को देखकर दर्शन हैरान रह गए है। उनके हर एक डायलाग्स को कई लोग तो याद भी कर चुके है। 

कंगना के आवाज और डायलाग्स में पकड़ की बात ही क्या करें, लेकिन हम आपको एक ऐसी लड़की के बारें में बता रहें है जो बिल्कुल कंगना की तरह की मिमिक्री करती है। जिसकी आवाज सुन आप अचभित हो जाएगे कि यह कंगना की आवाज है कि इस लड़की की। 

मोनिका मुर्थी जो कि एक सिंगर, कलाकार और एक एंकर है। उन्होंने एक वीडियो बनाया जिसमें मोनिका ने कंगना रनौत की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की तनु का किरदार की मिमिक्री की। इसके साथ ही दत्तो और क्वीन फिल्म में कंगना के किरदार रानी की भी मिमिक्री की है। जिसे सुन आप यह निश्चय नहीं कर पाएंगे कि यह आवाज कंगना की है या मोनिका।

 देखे वीडियो-

Latest Bollywood News