A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जन्मदिन पर मांगी ये खास विश

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जन्मदिन पर मांगी ये खास विश

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर फैंस, फॉलोवरों, सहयोगियों और दोस्तों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया। जन्मदिन 2 जून को था। 

Sonakashi Sinha- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SONAKASHI SINHA बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जन्मदिन पर मांगी ये खास विश

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर फैंस, फॉलोवरों, सहयोगियों और दोस्तों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया। जन्मदिन 2 जून को था। सोनाक्षी ने बताया कि उन्होंने जन्मदिन पर ईश्वर से दुआ मांगी कि इस साल सामान्य जीवन बहाल हो, जैसा कि कोविड-19 महामारी से पहले था।

उन्होंने लिखा, "मेरी इच्छा है कि मेरे अगले जन्मदिन तक, चीजें फिर से सामान्य हो जाएं, जैसा हम सभी चाहते हैं। ..और उन लोगों के लिए एक मौन प्रार्थना, जो हमें छोड़ गए हैं, जो पीड़ित हैं, उनकी मदद करें, जितना हम कर सकते हैं। मैंने आपइ सबकी खुशी, स्वास्थ्य और इस तबाही के अंत की कामना की। इसके अलावा, अब कोई और जन्मदिन लॉकडाउन में ना आए। आप सबने मुझे जो प्यार दिया, उसके लिए धन्यवाद।" 

वर्कफ्रंट पर बात करें तो सोनाक्षी अजय देवगन के साथ 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देंगी। फिल्म में संजय दत्त और नोरा फतेही भी हैं।

इसके अलावा, अभिनेत्री 'फॉलन' के साथ अपनी वेब सीरीज की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है, सीरीज में वह एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रही है।

Latest Bollywood News