A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs On insta: करण जौहर ने बच्चों यश और रूही का लिया स्क्रीन टेस्ट, देखें मजेदार वीडियो

Celebs On insta: करण जौहर ने बच्चों यश और रूही का लिया स्क्रीन टेस्ट, देखें मजेदार वीडियो

जानिए आपके सेलिब्रिटी ने सोशल मीडिया पर क्या शेयर किया है।

करण जौहर ने बच्चों का लिया स्क्रीन टेस्ट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @KARANJOHAR करण जौहर ने बच्चों का लिया स्क्रीन टेस्ट

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सितारे घर पर ही समय बिता रहे हैं। इस दौरान कई सेलिब्रिटीज की पुरानी तस्वीरें वायरल भी हो रही हैं। सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। कुछ सेलब्रिटीज ने तो अब फिल्मों के सेट को मिस करना शुरू कर दिया है। आइए आपको बताते हैं आपके फेवरेट सेलिब्रिटी ने क्या शेयर किया है।

करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बच्चों का स्क्रीन टेस्ट ले रहे हैं। यश और रूही ने एक्सप्रेशंस देकर बताया कि जब वो उदास, गुस्सा या फिर खुश होते हैं तो कैसे रिएक्ट करते हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है।

लॉकडाउन में श्रद्धा कपूर भाई सिद्धांत के साथ किराने की दुकान से सामान खरीदने गई हैं। उन्होंने एक सेल्फी शेयर की है जिसमें दोनों भाई बहन मास्क पहने नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को काम की याद आ रही है। वह फिल्म के सेट मिस कर रहे हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिहाइंड द शूट फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- सेट पर होना मिस कर रहा हूंं।

Image Source : INSTAGRAMवरुण धवन इंस्टाग्राम स्टोरी

Latest Bollywood News