Arjun Kapoor, Malaika Arora party hard with Kareena and others at Karan Johar's residence: फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर अपनी पार्टियों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। जिनमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त ही नज़र आते हैं। उनकी पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होती रहती हैं। बीती रात करण ने एक बार फिर अपने घर पर एक ज़बरदस्त पार्टी रखी थी। जिसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर साथ में नज़र आए।
पार्टी में मलाइका के अलावा उनकी गर्ल्स गैंग भी शामिल हुई। जिसमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा खास तौर से मौजूद रहीं।
करीना, करिश्मा और अमृता कुछ इस तरह नज़र आईं।
बता दें, यह तीनों बॉलीवुड एक्ट्रेस काफी अच्छी फ्रेंड्स हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। इन्होंने कई बार अपनी गर्ल्स गैंग के बारे में ज़िक्र भी किया है।
अपनी अदाओं से अपने फैन्स से वाहवाही लूटने वाली बेबो यानी करीना हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
करीना इस पार्टी में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं।