नई दिल्ली: मायानगरी मुंबई में हर दिन हजारों लोग फिल्मों में अपनी किसमत आजमाने के लिए आते हैं। लेकिन इनमें कुछ ही ऐसे चेहरे होते हैं जिन्हें पर्दे तक भी पहुंच पाने का मौका मिलता है। लेकिन एक बार अगर कोई सितारा दर्शकों के दिल में उतर जाए तो वह रातों-रात चमकने लगता है। वैसे तो हर किसी का यही सपना होता है कि उसे कामयाबी, शोहरत और इज्जत सब हासिल हो। लेकिन इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें बचपन से ही यह राजघराने के ठाठ-बाट मिले हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया।
आज हम आपके सामने बॉलीवुड में कुछ ऐसे ही सितारों से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिनका ताल्लुक शाही खानदान है।
बॉलीवुड अभिनेता सैफ और सोहा आज इंडस्ट्री के जाने माने सितारे बन चुके हैं। लेकिन बेशक दोनों ही सितारों को अभिनय जगत में कामयाबी हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है, लेकिन दोनों ही शाही खानदान से ताल्लुक रखते है। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। लेकिन इसके साथ ही वैसे 1952 से 1971 तक पटौदी के नवाब रह चुके हैं। सोहा और सैफ के दादा इफ्तिखार अली खान पटौदी के 8वें नवाब थे और उनकी दादी साजिद सुल्तान भोपाल की बेगम थीं।
Saif Ali Khan and Soha Ali Khan
सोनल चौहान
फिल्म 'जन्नत' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं अभिनेत्री सोनल भी एक शाही घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके माता-पिता उत्तर प्रदेश की रॉयल खानदान से ताल्लुक रखते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति ने कई फिल्मों में अपने बेहतरीन किरदारों से दर्शकों का खूब दिल जीता। उनके माता-पिता दोनों ही शाही परिवार से आते हैं। अदिति के पड़दादा मोहम्मद सलेह अकबर हैदरी असम के गवर्नर थे। जबकि उनके नाना-नानी राजा जे. रामश्वेर वानपर्ती का प्रशासन देखते थे। बता दें कि शांता रामश्वेर ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया है। अदिति ने अपने अभिनय का जादू सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी चलाया है।