A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की वो खूबसूरत जोड़ियां जो चढ़ गईं तलाक की भेंट

बॉलीवुड की वो खूबसूरत जोड़ियां जो चढ़ गईं तलाक की भेंट

कहते हैं शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसे इंसान 7 जन्मों तक निभाता है, लेकिन हर बार ऐसा मुमकिन नहीं हो पाता है। कई जोड़ियां ऐसी होती हैं जो एक जन्म भी एक-दूसरे का साथ नहीं निभा पाती हैं।

arbaz- India TV Hindi
arbaz

नई दिल्ली: कहते हैं शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसे इंसान 7 जन्मों तक निभाता है, लेकिन हर बार ऐसा मुमकिन नहीं हो पाता है। कई जोड़ियां ऐसी होती हैं जो एक जन्म भी एक-दूसरे का साथ नहीं निभा पाती हैं। बॉलीवुड की में ऐसी तमाम जोड़ियां हैं जो कभी आदर्श जोड़ी मानी जाती थीं लेकिन उनके संबंध विच्छेद लोगों को चौंका देते हैं। कितनी ही जोड़ियां हैं बॉलीवुड में जो 10 साल 15 साल 18 साल तक हंसी खुशी साथ रहती हैं लेकिन फिर अचानक ही दोनों के तलाक की खबरें आ जाती हैं।

हाल ही में ऐसा ही हुआ है अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा खान के बीच। बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी अरबाज और मलाइका आज कानूनी तौर पर अलग हो गए। बांद्रा की फैमिली कोर्ट ने आज दोनों के तलाक को मंजूरी प्रदान कर दी है। मलाइका करीब एक साल पहले अरबाज खान से अनबन के बाद खान परिवार से अलग रहने लगी थीं और तलाक लेने का फैसला किया था। करीब एक साल तक कोर्ट में सुनवाई के बाद आज दोनों एक दूसरे से कानूनी तौर पर अलग हो गए हैं। इस तरह से 18 साल शादी के बंधन में रहने के बाद बाद बॉलीवुड चर्चित जोड़ी के बीच तलाक हो गया है।

arbaz

यह पहला मामला नहीं है जहां लंबे समय तक साथ रहने वाले कपल ने तलाक लिया हो, इससे पहले भी बॉलीवुड की कई जोड़ियां ऐसी रही हैं जिन्होंने लंबे समय तक एक-दूसरे का साथ देने के बाद शादी तोड़ ली।

स्लाइड में पढ़िए बॉलीवुड की ऐसी ही आदर्श जोड़ियों के बारे में जो तलाक की भेंट चढ़कर खत्म हो गईं

Latest Bollywood News