बॉलीवुड ड्रग्स मामला: रकुलप्रीत सिंह से NCB ने की पूछताछ, शनिवार को दीपिका-सारा और श्रद्धा होंगी पेश
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से आज की पूछताछ पूरी हो चुकी है, एक्ट्रेस एनसीबी गेस्ट हाउस से निकल चुकी हैं।

ड्रग्स मामले में हीरोइनों के बाद क्या अब बॉलीवुड के एक्टर्स की बारी?
करण जोहर पार्टी वीडियो की जांच में अहम अपडेट सामने आया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में धर्मा प्रोडक्शन के एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद को समन जारी किया है, जिनसे आज एनसीबी के मुंबई दफ्तर में पूछताछ होगी। सूत्रों की माने तो एनसीबी को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं जिसके मुताबिक क्षितिज प्रसाद कुछ ड्रग पेडलर्स के साथ कांटेक्ट में थे। ऐसे में सवाल यह है कि क्या एनसीबी की टीम क्षितिज प्रसाद के जरिए करण जौहर की पार्टी के सच को सामने लाएगी ?
बताया जाता है कि क्षितिज करण जोहर के बेहद करीब है। करण जौहर के घर साल 2019 में एक पार्टी हुई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर शिकायत मिलने के बाद मुंबई एनसीबी की टीम वीडियो को लेकर ड्रग्स मामले की जांच में जुटी है। इस वीडियो में करण जोहर के अलावा दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा,
रणबीर कपूर, वरुण धवन, शाहिद कपूर और विकी कौशल समेत कई कलाकार मौजूद थे। एनसीबी आज क्षितिज से पूछताछ में ये भी जानना चाहती है कि आखिर करण की इस पार्टी में क्या ड्रग्स भी पहुंची? अगर हां, तो किसने पहुंचाई ? सूत्रों के मुताबिक इन शुरुवाती कड़ियों को जोड़ते हुए एनसीबी जल्द ही अभिनेताओं तक भी पहुंच सकती है।
रिपोर्ट- अतुल सिंह
करण जौहर फिलहाल गोवा में हैं, क्षितिज राव प्रसाद करण के बेहद करीबी और धर्मा प्रोडक्शन के अलावा करण के निजी कार्यो को भी क्षितिज करते हैं। जानकारी ये मिली है क्षितिज प्रसाद, धर्मा प्रोडक्शन के एक्सिक्यूटिव डायरेक्टर हैं और ये बात भी साफ हुई है कि क्षितिज ने ड्रग कई बार मंगवाए हैं। पूरे रास्ते वर्सोवा से कोलाबा तक क्षितिज ने अपने मुंह पर काला कपड़ा लगा रखा था। पहले दोनों हाथ से अपने मुंह को ढका था बाद में मुंह पर काला कपड़ा लगा लिया था। एनसीबी के समक्ष क्षितिज के साथ एक महिला भी आई हैं, वर्सोवा से जानकारी ये भी मिली है कि क्षितिज से पहले उनके घर पर 1 घंटे पूछताछ की गई और जब जवाब समाधानकारक नही मिला तो क्षितिज को एनसीबी दफ्तर लाया गया है। पूछताछ ये की जा रही है कि वो ड्रग किसके लिए मांगते थे? ड्रग पेडलर्स कौन है?
खबरें आ रही थीं कि एनसीबी से रणवीर ने दीपिका के साथ रहने की रिक्वेस्ट की है, लेकिन एनसीबी से जुड़े सूभों ने बताया कि ऐसी कोई भी रिक्वेस्ट उन्हें नहीं मिली है। उन्हें सिर्फ एक ई-मेल मिला है जिसे समन किया गया था उसकी तरफ से कि वो जांच में शामिल होगा।
सुशांत की बहन का रिएक्शन भी आया सामने-हम लंबे समय से धैर्य के साथ इंतजार कर रहे हैं
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने विकास सिंह का ट्वीट रीट्वीट करते हुए लिखा है -हम लंबे समय से धैर्य के साथ इंतजार कर रहे हैं, सच कब सामने आयेगा।
एम्स के फॉरेंसिक हेड का जवाब
सुशांत के गले पर जख्म के निशान और मौका-ए-वारदात को देखकर ये नतीजा नहीं निकाला जा सकता है कि सुशांत ने सुसाउड किया था या मर्डर हुआ था। फॉरेसिंक टीम का कहना है कि सुशांत के गले के अंदर का सैंपल जरूरी है किसी भी नतीजे पर पहुंचने के लिए।
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह का दावा- एक्टर का मर्डर हुआ है
सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने दावा किया है कि 200 फीसदी सुशांत का मर्डर हुआ है। विकास सिंह का कहना है कि उन्होंने एम्स के डॉक्टर से बात की और उन्होंने इस बात की पुष्टि की है, विकास सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि समझ नहीं आ रहा है कि सीबीआई से खुदकुशी के लिए उकसाने का केस की जगह मर्डर केस की जांच क्यों नहीं कर रही है?
दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश भी एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंच चुकी हैं।
रकुल प्रीत सिंह से शुरू हुई पूछताछ