A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप, बॉलीवुड ने ऐसे किया रिएक्ट

राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप, बॉलीवुड ने ऐसे किया रिएक्ट

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी पर फिल्म 'संजू' की एक सदस्य ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले पर दिया मिर्ज़ा का बयान तो पहले ही आ चुका है और अब कुछ और सिलेब्रिटीज ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है।

Bollywood reaction on Rajkumar Hirani sexual assault case- India TV Hindi
Bollywood reaction on Rajkumar Hirani sexual assault case

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी पर फिल्म 'संजू' की एक सदस्य ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले पर दिया मिर्ज़ा का बयान तो पहले ही आ चुका है और अब कुछ और सिलेब्रिटीज ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है।

लेखक अपूर्वा असरानी ने इस मामले के बारे में कहा, "मैंने उस युवा महिला पर भरोसा करने का फैसला किया है, क्योंकि इतने रसूखदार फिल्मकार के खिलाफ बोलने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है और फिर फिल्म उद्योग द्वारा बहिष्कार किए जाने का भी जोखिम होता है। मेरा मानना है कि 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के पोस्टर और प्रोमो से श्रीमान हिरानी का नाम हटाकर निर्माताओं ने सही किया।"

उन्होंने कहा, "यह कुछ ऐसा है, जिसे फैंटम फिल्म्स के निर्माता विकास बहल का नाम सामने आने के बाद करने में नाकाम रहे थे।"

'हफपोस्ट इंडिया' के एक लेख में एक महिला ने दावा किया है कि फिल्म 'संजू' में काम करने के दौरान फिल्मकार ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। हिरानी ने आरोप को नकार दिया है।

फिल्मकार हंसल मेहता ने कहा, "यह परेशान कर देने वाला है। मैं उम्मीद करता हूं कि सच्चाई सामने आएगी और एक त्वरित और उचित समाधान सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।"

अभिनेता आलोकनाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकीं लेखिका-निर्देशक विनता नंदा ने कहा कि हालांकि, वह निजी तौर पर खुद यह सब झेल चुकी हैं, लेकिन उनके लिए फिर भी यकीन करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यह जगजाहिर है कि भारत में दोहरी जिंदगी जी रहे दोहरे चरित्र वाले स्त्री-पुरुष रहते हैं, जो घर पर परिवार के बीच कुछ और होते हैं और कार्यस्थल पर कुछ और होते हैं।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Video: जब इस शख्स ने बाजीराव मस्तानी देखकर कही ये बात, बताते हुए रोने लगे रणवीर सिंह

Uri Box Office Collection Day 3: साल 2019 की पहली हिट बनी विक्की कौशल की फिल्म, तीन दिन में कमाए इतने

राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोप पर बोलीं दिया मिर्ज़ा- वो बहुत सभ्य इंसान हैं

 

Latest Bollywood News