1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर सिंगर अंकित तिवारी का फेसबुक अकाउंट हैक, ट्वीट करके दी जानकारी

मशहूर सिंगर अंकित तिवारी का फेसबुक अकाउंट हैक, ट्वीट करके दी जानकारी

गायक-संगीतकारअंकित तिवारी का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है।

Ankit Tiwari- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ANKIT TIWARI Ankit Tiwari

गायक-संगीतकारअंकित तिवारी का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह पिछले एक महीने से फेसबुक की सहायता टीम से मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे का अभी तक हल नहीं किया गया है।

तिवारी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, "मेरा फेसबुक खाता हैक कर लिया गया है, जिसके कारण मुझे अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मैं पिछले एक महीने से एफबी टीम से मदद मांग रहा हूं, लेकिन मेरा मुद्दा हल नहीं हुआ है। मैंने उनके द्वारा कही गई हर प्रक्रिया पूरी की, लेकिन मुझे अभी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने इस पोस्ट में फेसबुक इंडिया को भी टैग किया। अंकिता तिवारी ने कई हिट गाने गाए हैं। इन फिल्मों में आशिकी 2, तनु वेड्स मनु, रिटर्न्स, एयरलिफ्ट शामिल हैं। 

अंकित तिवारी से पहले कई सेलिब्रिटीज का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हुआ था। इन सितारों में फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के अलावा सुष्मिता सेन की बेटी रेने भी हैं। 

उर्मिला ने हैक अकाउंट की खुद दी थी जानकारी
उर्मिला मातोंडकर ने इंस्टाग्राम हैक की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। पहले उन्होंने डीएम किया और उसमें बताए गए कुछ चरणों का फॉलो करने पर अकाउंट को प्रमाणित करने की बात की और उसके बाद अकाउंट हैक कर लिया। सच में।’

हालांकि बाद में अभिनेत्री ने अकाउंट चालू होने की जानकारी फैंस को दी थी। उर्मिला ने लिखा, "और मैं वापस आ गई। धन्यवाद इंस्टाग्राम और मुंबई पुलिस आपके सहयोग के लिए। लेकिन मेरे कुछ पोस्ट अभी भी मिसिंग हैं। मेरे इंस्टा परिवार को बहुत सारा प्यार।"

सुष्मिता सेन की बेटी रेने का अकाउंट भी हुआ था हैक
सुष्मिता ने अपनी बेटी रेने के अकाउंट हैक होने की खबर अपने इंस्टा अकाउंट से जरिए दी थी।  सुष्मिता ने रेने के हैक्ड इंस्टा अकाउंट की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था- प्लीज नोट, मेरी बेटी रेने का का इंस्टा अकाउंट कुछ पागलों ने हैक कर लिया है। उन्हें अब तक समझ नहीं आया है कि रेने खुशी से नई शुरूआत करेगी। मुझे उन बेवकूफों के लिए बुरा लग रहा है। आईलवयूगाइस।

 

 

 

 

Latest Bollywood News