1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Fathers Day Special: जानिए बॉलीवुड हस्तियों ने 'पापा' के लिए क्या कहा?

Fathers Day Special: जानिए बॉलीवुड हस्तियों ने 'पापा' के लिए क्या कहा?

दीया मिर्जा, बिपाशा बसु, टिस्का चोपड़ा सहित अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने रविवार को फादर्स डे पर सोशल मीडिया के जरिये अपने ऑफ-स्क्रीन हीरो यानी अपने पिताओं की सराहना की और उन्हें इसकी शुभकामनाएं दीं। सभी ने फादर्स डे पर सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर की

bollywood on fathers day- India TV Hindi
bollywood on fathers day

मुंबई: दीया मिर्जा, बिपाशा बसु, टिस्का चोपड़ा सहित अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने रविवार को फादर्स डे पर सोशल मीडिया के जरिये अपने ऑफ-स्क्रीन हीरो यानी अपने पिताओं की सराहना की और उन्हें इसकी शुभकामनाएं दीं। सभी ने फादर्स डे पर सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर कीं।

अक्षय कुमार: हैप्पी फादर्स डे।

दीया मिर्जा: पिता कभी जुदा नहीं होते। वे अपने जाने के बाद हमारे जेहन में और बड़ी जगह बना लेते हैं। हैप्पी फादर्स डे।

वरुण धवन: हैप्पी फादर्स डे..मेरे पास दुनिया के सबसे कूल एवं जज्बात समझने वाले डैड हैं।

बिपाशा बसु: पापा आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पापा हैं। आपका धन्यवाद। आपसे प्यार करती हूं। आप सभी को हैप्पी फादर्स डे।

टिस्का चोपड़ा: वह मेरे स्कूल के प्रधानाचार्य, गणित के शिक्षक, जरूरत पड़ने पर काम आने वाले सबसे अच्छे दोस्त और मेरे हीरो हैं। आपसे प्यार करती हूं डैड! मेरे डैड मेरे हीरो हैं।

ईशा देओल: हैप्पी पापाज डे। भगवान से दुआ करती हूं कि आप हमेशा खुशहाल व स्वस्थ रहें।

साकिब सलीम: इस फादर्स डे पर मैंने पापा का स्नैपचैट से परिचय कराया..आपसे प्यार करता हूं पापा।

शेखर रवजियानी: हर हाल में अपने बच्चों का साथ देने वाले सभी पिताओं के प्रति मेरे दिल में सम्मान है, जो अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए अपने सपनों को दरकिनार कर देते हैं।

Latest Bollywood News