1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs on TikTok: पगड़ी-मूंछों में नज़र आईं हिना खान, शहनाज गिल ने किया फनी डांस

Celebs on TikTok: पगड़ी-मूंछों में नज़र आईं हिना खान, शहनाज गिल ने किया फनी डांस

कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के दिनों में जानी-मानी हस्तियां टिकटॉक के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं।

Celebs on TikTok- India TV Hindi
Image Source : TIKTOK लॉकडाउन में टिकटॉक पर एक्टिव हैं जानी-मानी हस्तियां

कोरोना वायरस से पूरा विश्व जूझ रहा है। इसे फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में सभी घर में रहने के लिए मजबूर हैं। इन दिनों बॉलीवुड और टीवी की हस्तियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम, टिकटॉक सहित कई प्लेटफॉर्म के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। टिकटॉक पर इन सेलेब्स के वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। आइये देखते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने आज क्या शेयर किया है...

शहनाज गिल ने अपनी बालकनी में डांस करते हुए वीडियो बनाया है, जिसे 2 मिलियन लोगों ने देखा है। 

फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने वायरस को लेकर फनी वीडियो शेयर किया है। इसमें वो पगड़ी और मूंछों में नज़र आ रही हैं। 

शिल्पा शेट्टी ने हिट गाने 'गोरे गोरे मुखड़े पर काला काला चश्मा' पर वीडियो बनाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्योंकि आज रविवार है और ये ट्रेंड पर है, इसलिए देसी ठुमका तो बनता है।' इस वीडियो को 8 मिलियन लोगों ने देखा है। 

रितेश देशमुख ने फेमस गाने 'नैनों में सजना..' को जिंदगी से जोड़कर एक फनी वीडियो बनाया है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

एक्टर रवि दुबे ने पत्नी शरगुन मेहता के साथ फनी वीडियो शेयर किया है।

Latest Bollywood News