1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारतीय फिल्मों से बैन हटाने के पाकिस्तान के फैसले का कलाकारों ने स्वागत किया

भारतीय फिल्मों से बैन हटाने के पाकिस्तान के फैसले का कलाकारों ने स्वागत किया

पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन पर लगे प्रतिबंध को हटाने के वहां के सिनेमा मालिकों के फैसले का अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा और काजोल समेत बॉलीवुड के कलाकार ने स्वागत किया है।

bollywood welcomes pakistans decision of removing ban from...- India TV Hindi
bollywood welcomes pakistans decision of removing ban from bollywood films

मुंबई: पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन पर लगे प्रतिबंध को हटाने के वहां के सिनेमा मालिकों के फैसले का अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा और काजोल समेत बॉलीवुड के कलाकार ने स्वागत किया है।

इस बारे में प्रियंका ने कहा, कला को विश्वभर में पहचान मिलनी चाहिए। मेरा हमेशा से यही मानना है...मैं काफी खुश हूं।

काजोल ने कहा कि वह इस फैसले से खुश हैं क्योंकि यह फिल्म जगत के लिए एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा, जहां भी फिल्म जगत को बढ़ावा मिलेगा, जहां भी फिल्म जगत को सकारात्मक संकेत मिलेगा, मैं उसके साथ हूं।

अभिनेता अनिल कपूर ने भी इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं बहुत खुश हूं, यह एक बढि़या खबर है।

कलाकारों ने कल रात सैन्सुई कलर्स स्टारडस्ट अवाड्र्स समारोह के दौरान यह बातें कहीं। प्रतिबंध हटाने का फैसला उस समय लिया गया है जब भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों का बहिष्कार किए जाने की मांग उठ रही है। पाकिस्तानी सिनेमा मालिकों का कहना है कि यह कदम दोनों देशों के बीच शांति बहाल करने की दिशा में बढ़ाया गया कदम है।

हालांकि उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि फैसला आर्थिक चिंताओं के चलते भी लिया गया है क्योंकि इससे सिनेमा मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था।

सितंबर में हुए उरी हमले के बाद पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके कई माह बाद अब पड़ोसी मुल्क के सिनेमा मालिकों ने इस प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया है।

Latest Bollywood News