1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box office collection: इरफान खान की फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ को पहले दिन नहीं मिले दर्शक

Box office collection: इरफान खान की फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ को पहले दिन नहीं मिले दर्शक

अभिनेता इरफान खान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर की फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ रिलीज के पहले दिन दर्शक बटोरने में असफल रही।

hindi medium- India TV Hindi
Image Source : PTI hindi medium

नई दिल्ली: अभिनेता इरफान खान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर की फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ रिलीज के पहले दिन दर्शक बटोरने में असफल रही। फिल्म को क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली, लेकिन दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्साह नहीं नजर आया।

फिल्म ने पहले दिन महज 2 करोड़ 81 लाख का कारोबार किया है। तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

आपको बता दें, इरफान खान, दीपिका डोबरियाल और सबा कमर की फिल्म हिंदी मीडियम की टक्कर अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ से हुई है। हाफ गर्लफ्रेंड को लेकर दर्शकों में ज्यादा क्रेज नजर आया, यही वजह है कि फिल्म को अच्छे रिव्यू ना मिलने के बावजूद फिल्म ने 10 करोड़ 27 लाख रुपये की ओपनिंग की है, जोकि अच्छी शुरूआत है।

हिंदी मीडियम का निर्देशन ‘प्यार के साइड इफेक्ट’ और ‘शादी के साइड इफेक्ट’ निर्देशित करने वाले साकेत चौधरी ने किया है।

फिल्म की कहानी एक दंपति की है जो खुद ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। इसलिए वो चाहते हैं कि वो अपनी बेटी का एडमिशन दिल्ली के टॉप स्कूल में हो जाए ताकि बच्ची अच्छी तरह इंगलिश सीख सके।

फिल्म की काफी तारीफ हो रही है, तो ऐसा हो सकता है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई बढ़ जाए।

Latest Bollywood News