सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की थी। यह ईद के मौके पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। पहले दिन 'भारत' ने 42.30 करोड़ का बिजनेस किया था। अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताया है।
तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म के दूसरे दिन के बिजनेस की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ईद के दूसरे दिन 'भारत' की कमाई में हल्की-सी गिरावट आई है। मगर शाम के शो अच्छे रहे हैं। दूसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ का बिजनेस किया है। 'भारत' का टोटल कलेक्शन 73.30 करोड़ हो गया है।
''To all the fathers who are heroes, And to all the mothers who are superheroes'' उन पिताओं के लिए जो हीरो हैं और उन माताओं के लिए जो सुपरहीरोज हैं। सलमान खान की फिल्म 'भारत' की यह टैगलाइन है।
कहानी: फिल्म 'भारत' की शुरुआत होती है साल 2010 से, जहां भारत (सलमान खान) अपनी जिंदगी के 70वें साल में हैं और पुरानी दिल्ली में रह रहे हैं। भारत (सलमान खान) हर साल अपना जन्मदिन मनाने अटारी स्टेशन पर जाता है और ट्रेन के साथ दौड़ते हुए केक काटकर यह दिन सेलिब्रेट करता है। इसके पीछे की क्या कहानी है ये बताने के लिए फिल्म हमें फ्लैशबैक में ले जाती है, जहां 1947 में लाहौर के मीरपुर गांव में भारत अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। हालात खराब होते हैं और बंटवारे के वक्त वो अपनी मां, छोटी बहन और छोटे भाई के साथ हिंदुस्तान आ जाता है लेकिन उसके पिता और छोटी बहन गुड़िया वहीं रह जाते है। उस वक्त उसके पिता (जैकी श्रॉफ) उससे वादा लेते हैं कि वो अपने परिवार की देखभाल करेगा। इस वादे के साथ और पिता की तमाम अच्छी बातों के साथ भारत हिंदुस्तान आता है।
भारत का ट्रेलर:
Also Read:
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का अलीगढ़ में हुई ढाई साल की बच्ची की हत्या पर फूटा गुस्सा, कहा- आरोपी को हो सख्त सजा
रणवीर सिंह की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रणबीर कपूर ने किया था रिजेक्ट
Latest Bollywood News