1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'केजीएफ चैप्टर 2' 16 जुलाई, 2021 को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

'केजीएफ चैप्टर 2' 16 जुलाई, 2021 को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

फिल्म में यश के अलावा इस बार संजय दत्त और रवीना टंडन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

KGF Chapter 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- YASH KGF Chapter 2

पहले भाग की सफलता के बाद फैंस बेसब्री से सुपरस्टार यश की फिल्म KGF चैप्टर 2 रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार आज उस तारीख का ऐलान हो गया जिस दिन ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।  2 साल से फैंस को इस अनमोल पल का इंतजार था ऐसे में फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

KGF फ्रैंचाइज़ी के चैप्टर 2 को 16 जुलाई, 2021 को थिएटर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में यश के अलावा इस बार संजय दत्त और रवीना टंडन भी अहम भूमिकाओं में हैं। सुपरस्टार यश के जन्मदिन पर टीजर रिलीज हुआ था जिसने 24 घंटे के भीतर 100 मिलियन व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीज़र को इतिहास बना दिया था।

विजय किरगंदूर द्वारा निर्मित और फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट, हम्बेल फिल्म्स और एए फिल्म्स द्वारा लाए गए प्रशांत नील द्वारा निर्देशित KGF चैप्टर 2 अब 16 जुलाई 2021 को क्या इतिहास रचेगा ये जानने के लिए हम सभी बेताब हैं।

Latest Bollywood News