1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर 1' की बीटीएस तस्वीरें आईं सामने

वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर 1' की बीटीएस तस्वीरें आईं सामने

डेविड धवन के जन्मदिन के मौके पर प्रोडक्शन हाउस ने उनकी अपकमिंग मूवी कुली नंबर 1 की बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं। 

कुली नंबर 1- India TV Hindi
Image Source : PRODUCTION HOUSE कुली नंबर 1

डेविड धवन के जन्मदिन के मौके पर प्रोडक्शन हाउस ने उनकी अपकमिंग मूवी कुली नंबर 1 की बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं। फिल्म में वरुण धवन और सारा अली खान लीड रोल में हैं।

Image Source : PRODUCTION HOUSEडेविड धवन

Image Source : PRODUCTION HOUSEडेविड धवन

पिता डेविड धवन के जन्मदिन के मौके पर अभिनेता वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह एक फोटो एल्बम को देखते हुए डेविड धवन के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, "मेरे डैड, कभी बाप का फर्ज नहीं निभाया उन्होंने। क्रिकेट मैच हार के आया तो थप्पड़ नहीं मारा बल्कि पीठ थपथपाकर बोले, हारेगा नहीं तो सीखेगा कैसे यार।"

वह आगे कहते हैं, "मैं गिरा तो लोटपोट होके हंसे, कहा कि कल को गिरेगा तो दुनिया ऐसे ही हंसेगी तो चल प्रैक्टिस कर लें एक-दो बार। बाप का फर्ज कभी नहीं निभाया क्योंकि दोस्ती के फर्ज में वह मेरे बाप निकले।"

वीडियो के साथ वरुण लिखते हैं, "हैप्पी बर्थडे पापा!! सफलता और असफलता को संभालने की शिक्षा देने के लिए आपको शुक्रिया। सिर्फ मेरा पिता बनने के लिए नहीं बल्कि दोस्त बनने के लिए भी शुक्रिया।"

Latest Bollywood News