1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लड़कियां खुद खरीदें अपने लिए आभूषण : हुमा

लड़कियां खुद खरीदें अपने लिए आभूषण : हुमा

नोएडा: बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी को लगता है कि लड़कियों को गहने खरीदने के लिए अपनी जिंदगी में किसी पुरुष के आने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें खुद ही आभूषण की खरीदारी कर

लड़कियां खुद खरीदें...- India TV Hindi
लड़कियां खुद खरीदें अपने लिए आभूषण

नोएडा: बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी को लगता है कि लड़कियों को गहने खरीदने के लिए अपनी जिंदगी में किसी पुरुष के आने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें खुद ही आभूषण की खरीदारी कर स्वयं को भेंट करना चाहिए। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की अभिनेत्री हुमा ने यहां शुक्रवार को हीरे के ब्रांड फारेवरमार्क के अंतर्गत एसआरएस ज्वैल्स द्वारा डिजाइन किए हुए हीरे के आभूषणों के संग्रह का अनावरण किया।

बात यदि व्यक्तिगत पसंद की हो तो, 28 वर्षीया हुमा को मोटे टुकड़ों और बड़े नगों वाले आभूषण पसंद हैं।

हुमा ने कहा, "मुझे वे आभूषण पसंद हैं, जो आपको आकर्षित करें। मेरी मां के आभूषण मेरी व्यक्तिगत पसंद हैं।"

फॉरेवरमार्क इंडिया के अध्यक्ष सचिन जैन ने नई श्रृंखला के अनावरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "हमारा लक्ष्य हर उपभोक्ता को आनोखे और दिली अनुभव के साथ आभूषण उपलब्ध करवाना है।"

Latest Bollywood News