1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. WOW! अब एनिमेटेड सीरीज में दिखेंगे चाचा चौधरी

WOW! अब एनिमेटेड सीरीज में दिखेंगे चाचा चौधरी

अंग्रेजी भाषा में बनने वाली इस सीरीज के 26 एपिसोड होंगे और इसका समय 22 मिनट का होगा।

<p><span style="color: #333333; font-family: sans-serif,...- India TV Hindi
 चाचा चौधरी

तिरुवनंतपुरम: प्राण कुमार शर्मा के लोकप्रिय भारतीय कॉमिक कार्टून किरदार चाचा चौधरी को अब एनिमेटिड सीरीज में मनोरंजन करते देखा जाएगा। टूंज मीडिया ने यह घोषणा की। टूंज मीडिया ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.जयकुमार ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि भारत का टिनटिन किरदार बेहद लोकप्रिय है, जो बच्चों के साथ-साथ व्यस्कों को भी बेहद पसंद है।

जयकुमार न कहा, "प्राण की 1960 के दशक की सबसे अधिक बिकने वाली कॉमिक और टूंज मीडिया एक एनिमेटिड सीरीज के जरिए नए स्तर पर पहुंचने के लिए तैयार हैं।"

 चाचा चौधरी 

अंग्रेजी भाषा में बनने वाली इस सीरीज के 26 एपिसोड होंगे और इसका समय 22 मिनट का होगा। इसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित किया जाएगा। टूंज मीडिया के साथ साझेदारी करते हुए जामोजा ब्रांड्स इस सीरीज के लाइसेंस और अन्य चीजों की जिम्मेदारी संभालेगी।

Latest Bollywood News