मुंबई: कपिल-सुनील विवाद के बीच एक अच्छी खबर आई है। ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चायवाले का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन चंदन प्रभाकर पिता बन गए हैं।कपिल-सुनील विवाद के बाद सुनील का साथ देते हुए चंदन ने शो तो छोड़ दिया लेकिन वे इस मामले से दूर अपनी बेटी के साथ इस नई खुशी का आनंद ले रहे हैं। आपको बता दें पिछले हफ्ते ही चंदन एक बेटी के पिता बने हैं।अभी तक उनकी बच्ची की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी लेकिन अब चंदन ने ट्विटर पर अपनी परी की प्यारी सी फोटो साझा की है। फोटो के साथ चंदन ने लिखा है, ‘’मैं और मेरी बेटी। इस भावना को जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। लव।‘’