A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'चेन्नई एक्सप्रेस' को पूरे हुए 7 साल, दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें

'चेन्नई एक्सप्रेस' को पूरे हुए 7 साल, दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई को रिलीज हुए 7 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के 7 साल पूरे होने पर दीपिका ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

chennai express- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE चेन्नई एक्सप्रेस को पूरे हुए 7 साल

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' को रिलीज हुए आज 7 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म एक्शन, रोमांस, ड्रामा और डायलॉग्स से भरपूर है। चेन्नई एक्सप्रेस को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के सात साल पूरे होने पर दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

दीपिका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-अविस्मरणीय! तस्वीरों में दीपिका शाहरुख खान के साथ हंसती नजर आ रही हैं। साथ ही रोहित शेट्टी के साथ मस्ती कर रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही रणवीर सिंह के साथ 83 में नजर आने वाली हैं। वह कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी मगर लॉकडाउन के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।

वहीं शाहरख खान आखिरी बार 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। शाहरुख खान के फैन्स को उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में जानने का इंतजार है। वह जल्द ही शाहरुख को बड़े पर्दे पर देखना चाहते थे।

Latest Bollywood News