1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब फिल्म निर्माता बने चेतन भगत

अब फिल्म निर्माता बने चेतन भगत

अंग्रेजी के जाने-माने लेखक और स्तंभकार चेतन भगत ने फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के साथ फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रखा है।

chetan bhagat- India TV Hindi
chetan bhagat

मुंबई: अंग्रेजी के जाने-माने लेखक और स्तंभकार चेतन भगत ने फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के साथ फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रखा है। यह उनके लिखे अंग्रेजी उपन्यास का रूपांतरण है। चेतन भगत द्वारा लिखित उपन्यास खासतौर पर युवाओं के बीच काफी प्रचलित हैं। उनकी द्वारा लिखित कई किताबों पर हिंदी फिल्में बन चुकी हैं, इनमें '3 इडियट्स', 'हैल्लो', 'काय पो छे!' और '2 स्टेट्स' जैसी फिल्में अच्छा कारोबार कर चुकी है।

'2 स्टेट्स' की कामयाबी के बाद, अब चेतन भगत की अगली किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित यह फिल्म बन रही है। फिल्म की कहानी चेतन की किताब से ली गई है। यह मोहित सूरी द्वारा निर्देशित है। इसमें श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में है।

चेतन भगत ने मोहित सूरी के साथ मिलकर फिल्म निर्माण भी किया है। उन्हें इससे काफी उम्मीदें हैं।

'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई, 2017 को रिलीज की होगी। 

Latest Bollywood News