A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दमदार है 'छलांग' का ट्रेलर, एक दूसरे से मैदान में लड़ते नजर आए राजकुमार राव और जीशान

दमदार है 'छलांग' का ट्रेलर, एक दूसरे से मैदान में लड़ते नजर आए राजकुमार राव और जीशान

राजकुमार राव, नुसरत भरूचा और जीशान आयुब की आने वाली फिल्म छलांग का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Chhalaang trailer- India TV Hindi
Image Source : YOU TUBE Chhalaang trailer

राजकुमार राव, नुसरत भरूचा और जीशान आयुब की आने वाली फिल्म 'छलांग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 'छलांग' फिल्म 13 नवंबर को रिलीज हो रही है। पहले ये फिल्म जून महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया था।

'छलांग' फिल्म के ट्रेलर को राजकुमार राव ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस ट्रेलर को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा- 'दौड़, गिर, उठा, पटक और मार छलांग। ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस दीवाली 13 नवंबर को रिलीज हो रही है।' 

 

'छलांग' फिल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया जबकि प्रोड्यूस लव रंजन, अजय देवगन, अंकुर गर्ग और भूषण कुमार ने किया है। 

आपको बता दें, राजकुमार राव कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। मलंक के बाद राजकुमार राव तेलुगू सुपरहिट पुलिस थ्रिलर फिल्म 'हिट' के हिंदी रीमेक में भी अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म पर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है और इसे 2021 में शुरू किया जाएगा।

इसके अलावा राजकुमार प्रियंका चोपड़ा के साथ नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट 'द व्हाइट टाइगर' में भी दिखाई देंगे। साथ ही निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्म 'लूडो' में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और आशा नेगी जैसे कलाकार होंगे। राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'रूह-अफजा' भी रिलीज होनी है। 

 

Latest Bollywood News