A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'छपाक' एक्टर विक्रांत मेस्सी ने गर्लफ्रेंड से प्राइवेट सेरेमनी में की सगाई

'छपाक' एक्टर विक्रांत मेस्सी ने गर्लफ्रेंड से प्राइवेट सेरेमनी में की सगाई

विक्रांत मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में एक अहम किरदार निभाने वाले हैं। 

विक्रांत मेस्सी ने गर्लफ्रेंड से की सगाई- India TV Hindi
Image Source : विक्रांत मेस्सी ने गर्लफ्रेंड से की सगाई

मुंबई: विक्रांत मेस्सी ने कई टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज के अलावा फिल्मों में भी अहम किरदार निभाते नजर आ चुके हैं। अब विक्रांत दीपिका पादुकोण के साथ मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाले हैं। विक्रांत अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना ही पसंद करते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि विक्रांत शीतल ठाकुर को डेट कर रहे हैं और दोनों जल्द ही सगाई कर सकते हैं। अब यह खबर कन्फर्म हो गई है, विक्रांत और शीतल ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई करली है।

विक्रांत 4-5 साल से शीतल को डेट कर रहे हैं, दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। विक्रांत और शीतल अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में शीतल ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रेमी विक्रांत मेस्सी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें अपनी जिंदगी की रोशनी कहा था।

विक्रांत मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में एक अहम किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म के लिए विक्रांत ने 10 किलो वजन बढ़ाया है। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की रियल लाइफ पर बेस्ड है। दीपिका का नाम इस फिल्म में मालती है, वहीं विक्रांत अमोल के रोल में होंगे। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। विक्रांत यामी गौतम के साथ फिल्म गिन्नी वेड्स सनी में भी नजर आएंगे।

विक्रांत मेस्सी ने गर्लफ्रेंड से की सगाई

Latest Bollywood News