14 नवंबर को देश भर में बाल दिवस मनाया जा रहा है। बच्चों की दुनिया हमेशा ही अलग और मस्तमौला रही है। बॉलीवुड यूं तो हर रंग का सिनेमा दिखाता है लेकिन बाल फिल्मों और बाल कलाकारों की अपनी ही दुनिया और स्कोप है। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने बचपन में भी बॉलीवुड में एक्टिंग की है। आइए जानते हैं उन बॉलीवुड स्टार के बारे में जिन्होंने बचपन में ही कैमरे के आगे अपनी प्रेजेंस दर्ज करा दी थी।
कुणाल खेमू
कुणाल खेमू गोलमाल फिल्म सीरीज में रहते हैं औऱ उनकी कई फिल्मों को सराहा गया है। आपको आमिर खान और जूही चावला की फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' याद होगी। इस फिल्म में कुणाल खेमू चाइल्ड आर्टिस्ट थे। आमिर खान की राजा हिंदुस्तानी में भी कुणाल खेमू बच्चे थे और अजय देवगन की शानदार फिल्म जख्म में कुणाल खेमू ने अजय देवगन के बचपन का किरदार निभाया था। इन फिल्मों में कुणाल खेमू काफी छोटे थे और बहुत मासूम लगे थे।
आलिया भट्ट
फिल्म संघर्ष याद है आपको, प्रीति जिंटा औऱ अक्षय कुमार की इस फिल्म में आलिया भट्ट ने प्रीति जिंटा के बचपन की भूमिका निभाई थी। आलिया बहुत ही क्यूट लगी थी इस फिल्म में।