नई दिल्ली: गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस शकीला का निधन हो गया है। 82 साल की शकीला ने 20 सितंबर 2017 को अपनी आखिरी सांस ली। शकीला का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। 50 और 60 के दशक में शकीला ने एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में काम किया। लेकिन सबसे ज्यादा पहचान शकीला को साल 1954 में आई फिल्म ‘आर पार’ के गाने ‘बाबूजी धीरे चलना’ से मिली। यह गाना उस दौर में जितना मशहूर था आज भी उतना ही लोकप्रिय है।
शकीला के भांजे और अभिनेता नसीर खान ने सोशल मीडिया के जरिए शकीला के निधन की जानकारी दी। फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए नसीन ने अपना दुख साझा किया है। नसीर ने लिखा है, "बड़े ही दुख के साथ मैं आप सभी को सूचित करता हूं कि मेरी मासी शकीला का देहांत हो गया है। सन् 50 और 60 के दशक की वो एक स्टार थीं। बाबूजी धीरे चलना, प्यार में जरा संभालना.... उन्हें दुआओं में जरूर याद रखिएगा। अल्लाह उन्हें जन्नते बख्शे। आमीन!’’
1 जनवरी, 1935 को पैदा हुई शकीला, गुरुदत्त के साथ आर पार (1954), सीआईडी (1956) और शम्मी कपूर के साथ चाइना टाउन (1962) जैसी फिल्मों से फिल्मी जगत में लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई। शकीला ने एनआरआई बिजनेसमैन जॉनी बार्बर से शादी की थी। 1963 में शकीला बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़कर यूके शिफ्ट हो गईं।
आगे भी पढ़ें
Latest Bollywood News