1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मोहनजोदड़ो' के प्रचार के लिए नही जाएगे ऋतिक 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ'

'मोहनजोदड़ो' के प्रचार के लिए नही जाएगे ऋतिक 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ'

अगले महीने 'मोहनजोदड़ो' की रिलीज के लिए प्रचार मे जुटे हैं अभिनेता ऋतिक रोशन।

 promotion of mohenjodaro- India TV Hindi
promotion of mohenjodaro

नई दिल्ली: अगले महीने 'मोहनजोदड़ो' की रिलीज के लिए प्रचार मे जुटे हैं अभिनेता ऋतिक रोशन। उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया है कि उनसे 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' पर फिल्म के प्रचार के लिए संपर्क किया गया है। आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित फिल्म का प्रचार कर रहे ऋतिक ने (IANS) से कहा,"कॉमेडी नाइट्स बचाओ' सूची में नहीं है। मुझे इसके लिए संपर्क नहीं किया गया। यहां दो शोज करने की जरूरत थी और यह पीआर टीम का फैसला था, न कि पूजा (हेगड़े) और मेरा।"

दोनों कलाकार 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचे।

लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ शूटिंग कैसी रही?

इस पर उन्होंने कहा, "वह अद्भुत हैं। हमने अच्छा समय बिताया, इसमें आपको पूजा और आशुतोष का अलग पक्ष देखने को मिलेगा, जो किसी ने कभी नहीं देखा, वह लड़कियों की तरह व्यवहार करेंगे।"

पूजा इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह आशुतोष को इस तरह देख हैरान थीं। उन्होंने कहा, "आपने उन्हें हमेशा गंभीर व्यक्ति के रूप में देखा है और अब आप उनका अलग पक्ष देखेंगे"। दोनों ने फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के डांस शो 'डांस प्लस' पर अच्छा समय बिताया था। फिल्म 'मोहनजोदड़ो' 12 अगस्त को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News