1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोविड पॉजिटिव आलिया भट्ट इस तरह आइसोलेशन में गुजार रही हैं दिन, शेयर की तस्वीर

कोविड पॉजिटिव आलिया भट्ट इस तरह आइसोलेशन में गुजार रही हैं दिन, शेयर की तस्वीर

 2 अप्रैल को आलिया का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। तब उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए ही इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है।

alia bhatt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- ALIA BHATT आलिया भट्ट

मुंबई: कोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोमवार को अपनी सेहत को लेकर एक हेल्थ अपडेट जारी किया है। आलिया ने बेड पर कई सारे सॉफ्ट टॉयज के साथ लेटी हुई अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक दिन, एक बार।"

बता दें कि 2 अप्रैल को आलिया का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। तब उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए ही इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है।

अक्षय कुमार से विक्की कौशल तक, कोरोना वायरस की दूसरी लहर का शिकार हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स, पढ़ें पूरी लिस्ट

काम को लेकर बात करें तो आलिया के पास कई फिल्में हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में वे अहम रोल में दिखाई देंगी, जो कि 30 जुलाई को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और रणबीर कपूर के साथ हैं। एसएस राजामौली की 'आरआरआर', करण जौहर की 'तख्त' और जसमीत के.रेने की 'डार्लिंग्स' में भी वे नजर आएंगी।

'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे हुईं कोरोना संक्रमित

Latest Bollywood News