1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मॉडलिंग की दुनिया में लौटीं मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां, देखिए वीडियो

मॉडलिंग की दुनिया में लौटीं मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां, देखिए वीडियो

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां जिन्होंने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया था वो आजकल फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह शमी से झगड़ा नहीं बल्कि उनकी मॉडलिंग है। हसीन जहां ने मॉडलिंग की दुनिया में वापसी कर दी है। कभी कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयरलीडर्स और प्रोफेशनल मॉडल रह चुकी हसीन जहां ने शादी के बाद अपना करियर छोड़ दिया था। लेकिन अब एक बार फिर से उन्होंने मॉडलिंग में धमाकेदार वापसी कर दी है।

<p>हसीन जहां</p>- India TV Hindi
हसीन जहां

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां जिन्होंने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया था वो आजकल फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह शमी से झगड़ा नहीं बल्कि उनकी मॉडलिंग है। हसीन जहां ने मॉडलिंग की दुनिया में वापसी कर दी है। कभी कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयरलीडर्स और प्रोफेशनल मॉडल रह चुकी हसीन जहां ने शादी के बाद अपना करियर छोड़ दिया था। लेकिन अब एक बार फिर से उन्होंने मॉडलिंग में धमाकेदार वापसी कर दी है।

हसीन जहां ने एक नया वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह फोटोशूट करती नजर आ रही हैं। 

हसीन जहां से रिश्ता खराब होने के बाद मोहम्मद शमी के लिए वक्त बेहद खराब रहा। न सिर्फ उनकी बदनामी हुई बल्कि उनका रोड एक्सीडेंट भी हो गया था। बता दें, हसीन जहां ने शमी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि कराची की रहने वाली मॉडल से वो दुबई के होटल में मिले थे।

Latest Bollywood News