1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रदर्शन के लिए तैयार है सलमान की 'द-बंग' टीम

प्रदर्शन के लिए तैयार है सलमान की 'द-बंग' टीम

अभिनेता सलमान खान और कई बड़े बॉलीवुड सितारों से सजा वर्ल्ड टूर ‘द बंग’ अपना बिग बैंग प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

DA BANG THE TOUR- India TV Hindi
DA BANG THE TOUR

मुंबई: अभिनेता सलमान खान और कई बड़े बॉलीवुड सितारों से सजा वर्ल्ड टूर ‘द बंग’ अपना बिग बैंग प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बिग बैंग वर्ल्ड टूर में अभिनेता सलमान खान, रैपर बादशाह, बिपाशा बसु, डेजी शाह, तमन्ना भाटिया और मनीष पॉल जैसे कलाकार हिस्सा लेंगे।

14 अप्रैल को ‘द बंग’ टीम देश से निकलेगी और दुनिया के कई देशों में परफॉर्म करेगी। आपको बता दें ये टूर 16 अप्रैल को हॉंगकॉंग में, 21 अप्रैल को ऑकलैंड में, 22 अप्रैल सिडनी और 23 अप्रैल मेलबर्न में आयोजित होगा।

‘द बंग- द टूर’ नामक समारोह का आयोजन 'द चॉकलेट रूम' ने किया है । भारत में 'जेए इवेंट्स एएलपी' और 'सोहेल खान एंटरटेनमेंट' मिलकर ये शो ऑर्गनाइज कर रहे हैं। टूर की स्क्रिप्टिंग और डायरेक्शन भी 'सोहेल खान एंटरटेनमेंट' ने किया है।

अभिनेता सलमान खान ने आज अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा करके इस टूर के बारे में विस्तार में जानकारी दी।

शो के टिकट ऑनलाइन मिल रहे हैं। www.AirAsiaredTix.com पर जाकर आप अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।

Latest Bollywood News