A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dabangg 3 Box Office Collection day 4: सलमान खान की 'दबंग 3' ने कमाए इतने करोड़

Dabangg 3 Box Office Collection day 4: सलमान खान की 'दबंग 3' ने कमाए इतने करोड़

सलमान खान की 'दबंग 3' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

Dabangg 3 box office collection- India TV Hindi
दबंग 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज हो चुकी है। दबंग 3 में सलमान खान का चुलबुल पांडे का किरदार फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। दबंग 3 ने पहले दिन 24.50 करोड़ का बिजनेस किया था। अब दबंग 3 का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दबंग 3 के बिजनेस में चौथे दिन गिरावट हुई है। फिल्म ने चौथे दिन लगभग 9-10 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। दबंग 3 अभी तक 81.15 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

दबंग 3 की बात करें तो यह इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप, अरबाज खान, सोनाक्षी सिन्हा और साई मांजरेकर अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।

दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। दबंग 3 के बाद दोनों 'राधे' में काम करने वाले हैं।

Latest Bollywood News