A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेजी एडगर जोन्स ने राजामौली की RRR छोड़ी

डेजी एडगर जोन्स ने राजामौली की RRR छोड़ी

अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री डेजी एडगर जोन्स ने फिलकार एस.एस. राजामौली की मारधाड़ से भरपूर व कई सितारों से सजी आगामी फिल्म RRR' पारिवारिक कारणों से छोड़ दी है।

Daisy Edgar Jones- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Daisy Edgar Jones

अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री डेजी एडगर जोन्स ने फिलकार एस.एस. राजामौली की मारधाड़ से भरपूर व कई सितारों से सजी आगामी फिल्म RRR' पारिवारिक कारणों से छोड़ दी है। डेजी 'पॉन्ड लाइफ' और 'वॉर ऑफ द वल्र्डस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। डेजी ने फिल्म से अलग होने की खबर अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की। इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे सितारे हैं। 

डेजी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया, "'आरआरआर', दुर्भाग्यवश पारिवारिक परिस्थितियों के कारण मैं इस शानदार फिल्म की शूटिंग नहीं कर सकूंगी। पटकथा वास्तव में शानदार है और यह एक बेहतरीन किरदार है। मुझे उम्मीद है कि वे जिसे भी कास्ट करेंगे उसका वैसा ही गर्मजोशी से स्वागत होगा जैसा मेरा हुआ था और मैं प्रोडक्शन को शुभकामनाएं देती हूं।"

फिल्म में डेजी अभिनेता जूनियर एनटीआर के अपोजिट नजर आने वाली थीं। 

RRR के आधिकारिक अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया, "अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण, डेजी एडगर जोन्स अब हमारी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। हम उनके उज्जवल भविष्य की आशा करते हैं।" 

RRR में अजय देवगन, आलिया भट्ट और समुथिरकानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 

फिल्म 30 जुलाई 2020 को दुनियाभर में 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी। 

Also Read:

वरुण धवन की फैन ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल को जान से मारने की दी धमकी

राधा तेरी चुनरी... पर विल स्मिथ ने लगाया ठुमका, करण ने शेयर किया वीडियो

83 फिल्म: कपिल देव ने रणवीर सिंह को सिखाया अपना नटराज शॉट, शेयर किया Video

Latest Bollywood News