1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बेटी बचाओ' पर गीत लांच करेंगे दलेर मेहंदी

'बेटी बचाओ' पर गीत लांच करेंगे दलेर मेहंदी

वीडियो में छह लड़कियां हैं, जो फेसबुक पर एक प्रतियोगिता के माध्यम से चुनी गईं हैं।

दलेर मेहंदी- India TV Hindi
Image Source : PTI दलेर मेहंदी

मुंबई: लोकप्रिय गायक दलेर मेहंदी और उनकी पत्नी तरण कौर मेहंदी द्वारा संचालित संगीत लेबल डीरिकॉर्ड्स कन्याओं को बचाने का संदेश देने वाला संगीत लांच करने जा रहा है। 'गुड़िया रानी' नामक गीत 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जारी होगा। 'गुड़िया रानी' को उदित शांडिल्य ने लिखा, गाया और संगीतबद्ध किया है। उन्होंने कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी और वह भारतीय शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित हैं।

दलेर ने आईएएनएस से कहा, गुड़िया रानी' एक मधुर गीत है। यह उभरते युवा स्टार (उदित) द्वारा प्रस्तुत किया गया है। मैं बॉलीवुड में संगीत निर्देशकों से अनुरोध करता हूं कि इस राइजिंग स्टार पर नजर रखें।"

वीडियो में छह लड़कियां हैं, जो फेसबुक पर एक प्रतियोगिता के माध्यम से चुनी गईं हैं।

Latest Bollywood News