1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डब्बू अंकल के बाद अब इन्होंने मचाया सोशल मीडिया पर हंगामा, माधुरी दीक्षित भी हुई इनके डांस की दीवानी

डब्बू अंकल के बाद अब इन्होंने मचाया सोशल मीडिया पर हंगामा, माधुरी दीक्षित भी हुई इनके डांस की दीवानी

इन दिनों लोग सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव हो गए हैं कि, किसी भी चीज को वायरल होने में बिल्कुल वक्त नहीं लगता है। पिछले कुछ समय में प्रिया प्रकाश वॉरियर और डब्बू अंकल के वीडियो वायरल होने के बाद अब एक और अंकल का वीडियो काफी धूम मचा रहा है।

Madhuri- India TV Hindi
Madhuri

नई दिल्ली: इन दिनों लोग सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव हो गए हैं कि, किसी भी चीज को वायरल होने में बिल्कुल वक्त नहीं लगता है। पिछले कुछ समय में प्रिया प्रकाश वॉरियर और डब्बू अंकल के वीडियो वायरल होने के बाद अब एक और अंकल का वीडियो काफी धूम मचा रहा है। दरअसल यहां हम बात कर रहे हैं माधुरी दीक्षित के नए शो 'डांस दीवाने' में नजर आए एक कंटेस्टेंट के बारे में बात कर रहे हैं। इनके डांसिंग मूव्स देखकर खुद माधुरी भी दंग रह गई थीं। अब सोशल मीडिया पर लोग इनकी तुलना डब्बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव के साथ करने लगे हैं।

बता दें कि डब्बू अंकल इन दिनों गोविंदा के गानों पर डांसकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा रहे हैं। लेकिन अब यूजर्स का कहना है कि इस शो में नजर आए इन अंकल का डांस डब्बू अंकल से काफी बेहतर है। शो में वह जाने माने सिंगर सुखबीर सिंह के गाने 'इश्क तेरा तड़पावे' पर जोरदार डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शो में ऑडियंस के साथ तीनों जज को हैरान करने वाले इन अंकल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है। यहां उन्होंने अपने शानदार मूव्स से सभी को काफी इम्प्रेस कर दिया है।

Latest Bollywood News