मुंबई: यहां बैरियाट्रिक सर्जरी के जरिये अपना वजन घटाने आईं मिस्र की 500 किलोग्राम वजनी महिला ईमान अहमद अब्देलाती अपने पैरों पर खड़े होने के बाद ऋतिक रोशन के साथ डांस करने की ख्वाहिश रखती हैं, जिसका पता चलते ही अभिनेता ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो उन्हें अच्छा लगेगा। ऋतिक ने एक बयान में कहा, "मैं ईमान के साथ डांस करना पसंद करूंगा। वास्तव में मैं भारत लौटने पर उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।"
चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में ईमान का इलाज चल रहा है। ऋतिक की मां ने हाल ही में उनके इलाज के लिए 10 लाख रुपये दिए हैं। अभिनेता की बहन सुनैना भी 36 वर्षीया इस महिला से मिलने पहुंचीं।
ईमान की बहन ने सुनैना को बताया कि वह (इमान) अपने पैरों पर खड़ा होने के बाद ऋतिक के साथ डांस करने की ख्वाहिशमंद हैं। अभिनेता का कहना है कि इमान का इलाज हो जाने के बाद वह उनके साथ डांस जरूर करेंगे और उन्हें उनसे हारने में खुशी होगी।
Latest Bollywood News