A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पीएम मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे दर्शन कुमार

पीएम मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे दर्शन कुमार

पीएम मोदी पर बनने वाली बायोपिक में दर्शन कुमार अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

darshan kumar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/DARSHAN KUMAR darshan kumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनने वाली बायोपिक इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका विवेक ओबरॉय निभाते नजर आने वाले हैं। बायोपिक में विवेक ओबरॉय के साथ अभिनेता दर्शन कुमार भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म उमंग कुमार के निर्देशन में बन रही है। उमंग कुमार के साथ 'मैरी कॉम' और 'सरबजीत' जैसी फिल्मों में काम कर चुके दर्शन इस फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल, इसकी कास्टिंग जारी है।

इस बायोपिक का निर्माण लेजेंड ग्लोबल स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है।निर्माता संदीप सिंह ने कहा, "हमारे साथ यह दर्शन की तीसरी फिल्म है। उन्होंने हमारी फिल्म 'मैरी कॉम' से शुरुआत की। 'पीएम नरेंद्र मोदी' के लिए उनके साथ काम करना अद्भुत है। उनका किरदार कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

दर्शन ने कहा कि सबसे बड़ी बायोपिक का हिस्सा बनकर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। फिल्म में विवेक ओबेरॉय मोदी की भूमिका निभा रहे हैं।

विवेक के साथ फिल्म के निर्माता कुछ हफ्तों में शूटिंग के स्थान का चयन करेंगे। फिल्म का पहला शेड्यूल दो सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

फिल्म का पोस्टर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने रिलीज किया था। यह पोस्टर 23 भाषाओं में जारी हुआ था।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News