A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिक ने फवाद संग रैंप पर बिखेरे जलवे

दीपिक ने फवाद संग रैंप पर बिखेरे जलवे

दीपिका पादुकोण हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के लिए रैंप पर वॉ़क करते हुई नजर आईं। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंडिया कूटुर वीक 2016 के शुभारंभ पर फारस प्रेरित कलेक्शन प्रस्तुत किया।

deepika- India TV Hindi
deepika

नई दिल्ली: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के लिए रैंप पर वॉ़क करते हुई नजर आईं। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंडिया कूटुर वीक 2016 के शुभारंभ पर फारस प्रेरित कलेक्शन प्रस्तुत किया। दीपिका पादुकोण और फवाद खान उनके द्वारा डिजाइन किए गए परिधान में नजर आए। मनीष मल्होत्रा के इस कलेक्शन का नाम ‘द पर्शियन स्टोरी’ है। फवाद ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, “इससे पहले मैं तीन बार रैंप पर चल चुका हूं और यह चौथी बार है। मनीष के परिधान में दीपिका के साथ रैंप पर चलना बहुत खुशी की बात है।“ काले रंग की शेरवानी में फवाद शानदार नजर आ रहे थे।

इसे भी पढ़े:-

‘कपूर एंड सन्स’ के अभिनेता ने कहा कि वह इस परिधान में बहुत सहज थे। उन्होंने कहा, “मैं ‘द पर्शियन स्टोरी’ को बहुत पसंद करता हूं। यह बहुत ही आरामदायाक शेरवानी है।“ दूसरी तरफ, लाल रंग के परिधान में दीपिका बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके लहंगे पर कढ़ाई की गई थी। दीपिका ने कहा, “मैंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और मैं कह सकती हूं कि पहले कभी मैं इतना नहीं थकी क्योंकि यह परिधान बहुत भारी है।“

दीपिका इन दिनों अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'XXX' : द रिटर्न ऑफ क्जेंडर केज' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म से वह अपने हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्हें संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए साइन कर लिया गया है।

Latest Bollywood News