मुंबई: हॉलीवुड एक्टर विन डीजल और उनकी 'XXX: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज' की सह-कलाकार दीपिका पादुकोण को डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन करे हुए पारंपरिक भारतीय परिधानों में देखा गया। सब्यसाची ने सोमवार को इंस्ट्रग्राम पर एक फोटो साझा की, जिसमें दोनों कलाकारों को उनके द्वारा बनाई पोशाकों में देखा जा रहा है।
इस फोटो में जहां एक ओर दीपिका काले रंग के परिधान में नजर आ रही हैं, वहीं डीजल को भी लाल रंग की शेरवानी में मुस्कराते देखा जा रहा है। डिजाइनर ने इस फोटो को साझा करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, "सब्यसाची की शेरवानी में डीजल। भारत में हाथ से तैयार की गई।"
deepika padukone and vin diesel wear shewani designed by sabyasachi mukherjee
यह बात हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो पाई है कि दीपिका और डीजल को आगामी फिल्म में इन्हीं पोशाकों में देखा जाएगा या नहीं। 'XXX' के तीसरा सीक्वल 'XXX: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज' 20 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।
Latest Bollywood News