A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छपाक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दीपिका पादुकोण की फिल्म की कमाई हुई धीमी, चौथे दिन कमाए इतने करोड़

छपाक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दीपिका पादुकोण की फिल्म की कमाई हुई धीमी, चौथे दिन कमाए इतने करोड़

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' का बिजनेस धीमा पड़ रहा है। फिल्म ने चौथे दिन इतने करोड़ का बिजनेस किया है।

chhapaak box office collection day 4- India TV Hindi
छपाक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

एसिड अटैक सर्वाइवर पर आधारित दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की कमाई बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती जा रही है। फिल्म ने तीसरे दिन 7.35 करोड़ का बिजनेस किया था। अब चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। चौथे दिन छपाक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी गिरावट आई है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक छपाक ने चौथे दिन लगभग 2-2.25 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग21 करोड़ हो जाएगा।

छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की  कहानी पर आधारित है। फिल्म में दीपिका पादुकोण एसिड अटैक पीड़िता मालती का किरदार निभाती नजर आई हैं। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।

छपाक को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। छपाक के साथ अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर क्लैश हुई है। तानाजी का छपाक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी असर पड़ा है। तानाजी बॉक्स ऑफिस पर छपाक से तीगुनी-चौगुनी कमाई कर रही है।

Latest Bollywood News